फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Transformer caught fire due to high voltage, current landed in houses

Bahraich News: हाईवोल्टेज से ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, घरों में उतरा करंट

Sat, 11 Mar 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 11 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Transformer caught fire due to high voltage, current landed in houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिहींपुरवा (बहराइच)। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के एक गांव में हाईवोल्टेज से ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई। घरों में लगे उपकरण दगने लगे और घरों में करंट उतर आया। कई ग्रामीणों को करंट का झटका लगा। ग्रामीणों का आरोप है कि करंट उतरने की सूचना देने के लिए ग्रामीण विभाग के नंबर पर फोन करते रहे। फोन न रिसीव होने के कारण गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। उधर, 24 घंटे बीतने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ग्राम पंचायत परगहवा में बृहस्पतिवार देर शाम लगभग सात बजे हाईवोल्टेज से ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई। पल भर में ग्रामीणों के घरों में लगे वल्ब, चार्जर आदि उपकरण दगने लगे और घरों में करंट उतर आया। ग्रामीणों ने बताया कि करंट की चपेट में आकर सुमन (17) चार्जर लगाते समय झुलस गई। प्रभाकर वर्मा व राम गोपाल ने बताया कि वे लोहे के दरवाजे में करंट आने पर झुलस कर घायल हो गए। रमेश कुमार की पत्नी को चारपाई से उतरते समय करंट लग गया। ग्रामीणों ने ऑनलाइन इसकी शिकायत की है।विभाग पर आरोप लगाया कि अधिकारियों को फोन किया जाता है, लेकिन रिसीव नहीं होता है। उधर, 24 घंटे हो गए हैं, लेकिन बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। अवर अभियंता पंचम लाल ने बताया कि ग्रामीणों ने ऑनलाइन शिकायत की है। जांच के लिए लाइनमैन को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed