{"_id":"59d3cab04f1c1bae538b5996","slug":"tractor-trolley-overturns-death-of-two-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो भाइयों की मौत
बहराइच
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मोतीपुर के परवानीगौढ़ी में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली में ग्रामीणाें की मौत के बाद जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा रामपुर धोबियाहार गांव निवासी एक व्यक्ति अपने दो भतीजों को ट्रैक्टर ट्रॉली पर बिठाकर कोल्हू का बेलन दुरुस्त कराने मंगलवार सुबह मिहींपुरवा जा रहा था। तभी मोड़ पर स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। उस पर सवार चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चाचा घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खैरीघाट थाना अंतर्गत नेवादा रामपुर धोबियाहार गांव निवासी रामदास के कोल्हू का बेलन गड़बड़ हो गया था। गन्ना खेतों में तैयार होने के चलते कोल्हू का संचालन शुरू होना है। इस कारण कोल्हू का बेलन दुरुस्त कराने के लिए मंगलवार सुबह वह ट्रैक्टर ट्रॉली से मिहींपुरवा जा रहे थे।
सहायता के लिए रामदास ने अपने भतीजे भगोले (17) पुत्र छोटेलाल तथा अंकित (14) पुत्र साधूराम को बिठा लिया। ट्रैक्टर ट्रॉली जब रामपुर धोबियाहार-नानपारा मार्ग पर मोड़ पर पहुंची। तभी ट्रैक्टर की स्टेयरिंग अचानक फेल हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली खड्ड में पलट गई। ट्रॉली पर सवार भगोले और अंकित की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामदास जख्मी हुए हैं। रामदास को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।