{"_id":"6a99bb4a25827e6424018464","slug":"teachers-and-parents-face-off-protest-held-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-156233-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शिक्षक-अभिभावक आए आमने-सामने, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शिक्षक-अभिभावक आए आमने-सामने, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंडी। फखरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिपहिया हुलास में शिक्षकों के देर से विद्यालय पहुंचने को लेकर बृहस्पतिवार को अभिभावकों और शिक्षकों के बीच कहासुनी हो गई। शिक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और शैक्षिक संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कराई। शिक्षकों के निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
सरसठ बेटौरा गांव निवासी सुमित सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक अयाज अहमद राईनी और मिर्जा साहब बेग के निर्धारित समय से देर से विद्यालय पहुंचने की शिकायतें रहती हैं। बृहस्पतिवार को एक अभिभावक ने इस संबंध में शिक्षकों से शिकायत की। आरोप है कि इस दौरान दोनों शिक्षकों ने अभिभावक से अभद्रता शुरू कर दी। इसकी जानकारी होने पर अन्य अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए और सुमित सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मामले की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष बौंडी संजीव कुमार वर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश मिश्र और जिला गौ रक्षा प्रमुख बजरंग दल शुभम मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत कर विवाद शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान शिक्षक अयाज अहमद राईनी और मिर्जा साहब बेग ने भविष्य में निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचने का आश्वासन दिया। इसके बाद अभिभावकों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी फखरपुर राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।