{"_id":"660af35ccc7d3b5b1f02bc2f","slug":"tractor-trolley-hits-bike-rider-death-bahraich-news-c-98-1-slko1011-111938-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
Mon, 01 Apr 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
खैरीघाट थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हुआ चालक
खैरीघाट(बहराइच)। थाना क्षेत्र के बेहड़ा-इमामगंज मार्ग पर रविवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांसगढ़ी निवासी विनीत कुमार यादव (22) रविवार की रात बाइक से नानपारा निवासी अपने फूफा के यहां जा रहा था। इस दौरान बेहड़ा-इमामगंज मार्ग पर इमामगंज बाजार में उसे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं विनीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली व चालक की तलाश की जा रही है।
लोगों में आक्रोश
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश रहा। लोगों का कहना है कि कृषि कार्य के नाम पर पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रालियों का धड़ल्ले से खनन में प्रयोग हो रहा है। वहीं चालक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्राॅली चलाते हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।