{"_id":"6574b62676a3acfa0909beb4","slug":"tractor-trolley-collides-father-dead-son-serious-bahraich-news-c-98-1-slko1011-7303-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा गंभीर
Sun, 10 Dec 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी एक युवक शुक्रवार को छह वर्षीय बेटे के साथ मिहींपुरवा गया था। लौटते समय उसकी बाइक में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। घायल पिता-पुत्र को सीएचसी ले जाया गया जहां पिता की मौत हो गई, वहीं बेटे का इलाज जारी है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरबरिया माहतवपुरवा निवासी राम सागर(42) शुक्रवार की शाम किसी कार्य से मिहींपुरवा बाजार गया था। उसके साथ उसका बेटा मुकेश (6) भी था। काम खत्म होने के बाद देर शाम दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान मटिहा मोड़- रामपुर मार्ग पर पकरिया चौराहे के पास उसकी बाइक में पीेछे से तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राॅली ने टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रुप से घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान रामसागर की मौत हो गई। वही बेटे मुकेश का इलाज जारी है।
विज्ञापन
मृतक के भतीेजे रंगीलाल ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था। ट्रैक्टर-ट्राॅली मौके पर पकड़ ली गई। थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।