फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tractor-trolley collided with bike, maternal uncle-nephew died

Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत

Wed, 12 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 12 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collided with bike, maternal uncle-nephew died
उर्रा/मोतीपुर(बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भांजे की मौके पर ही मौत हो गई और इलाज के दौरान बाइक चला रहे मामा ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र के गौरिया निवासी आकाश (19) लखीमपुर जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के कैरातीपुरवा निवासी अपने मामा महेश कुमार(35) के घर आया था। मंगलवार की शाम दोनों खरीदारी करने के लिए मिहींपुरवा तहसील के उर्रा बाजार आए थे। उसके बाद मंगलवार की रात दोनों घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर गूढ़ चौराहे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छिटकर कर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

हादसे में बाइक के पीछे बैठे आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा महेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महेश को इलाज के लिए सीएचसी मिहींपुरवा पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की सूचना पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा करने वाले ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया था, ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed