{"_id":"6956c7e8f5586df97404757b","slug":"tourists-gathered-at-katarnia-ghat-and-ghaghra-barrage-on-new-year-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-142125-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नए साल पर कतर्नियाघाट व घाघरा बैराज पर उमड़े सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नए साल पर कतर्नियाघाट व घाघरा बैराज पर उमड़े सैलानी
Fri, 02 Jan 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
नववर्ष पर गिरिजापुरी बैराज पर भ्रमण करने के लिए उमड़े लोग। -संवाद
बिछिया। कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नए साल 2026 का जश्न मनाने के लिए हजारों सैलानी बैराज पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराज के पर्यटक भी बैराज पर उमड़ पड़े, जिससे जगह-जगह मेले जैसा माहौल बन गया। वहीं जंगल में भी सैलानियों की आवाजाही रही।
चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के सभी किनारों पर चारपहिया वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बैराज के रास्तों और नदी के किनारे सैलानियों का हुजूम सुबह से ही देखने को मिला। बैराज के तीन अलग-अलग हिस्सों में दुकानें सजी थीं, जिससे नए साल के जश्न का आनंद दोगुना हो गया।
थानाध्यक्ष सुजौली प्रकाश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में थाने की पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा में तैनात रहे। इसके बावजूद कतर्नियाघाट इंट्री गेट से लेकर लगभग 500 मीटर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
कुछ सैलानियों ने जंगल सफारी और बोटिंग का आनंद लिया, जबकि कई स्थानीय और दूरदराज के पर्यटक घड़ियाल सेंटर और नावघाट पर पहुंचे। उन्होंने वहां नए साल का जश्न मनाते हुए जमकर आनंद लिया।
नए साल के अवसर पर कतर्नियाघाट का घड़ियाल सेंटर और चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना।