{"_id":"572f7c804f1c1bd9525cd0bf","slug":"today-the-mercury-will-look-like-mole-on-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सूरज पर तिल की तरह दिखेगा बुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सूरज पर तिल की तरह दिखेगा बुध
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
सूर्य ग्रह नक्षत्र
सूर्य के ऊपर से सोमवार को बुध गुजरेगा, जो एक तिल के रूप में दिखाई देगा। यह खगोलीय घटना 100 साल में सिर्फ 13 बार होती है। यह घटना भारत में 10 साल बाद होने जा रही है। बहराइच में इस खगोलीय घटना को देखने के लिए जिला विज्ञान क्लब ने महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में विशेष सूर्यदर्शी चश्मों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि बुध पारगमन का दर्शन नौ मई की शाम 4:42 बजे से रात 8:40 बजे के बीच नई बस्ती कैलाशनगर स्थित महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज परिसर से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसी भी ग्रह का सूर्य के सामने से गुजरना ही पारगमन कहलाता है।
विज्ञापन
इस खगोलीय घटना को देखने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उत्तर प्रदेश की ओर से सूर्यदर्शी चश्मों की व्यवस्था की गई है। सह समन्वयक राजेश कुमार ने बताया कि सूर्यदर्शी चश्मे से सूर्य की हानिकारक किरणों का प्रभाव नहीं पड़ेगा और सूर्य के ऊपर से गुजर रहे बुध ग्रह को देखा जा सकेगा।
विज्ञापन