फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Today and tomorrow more can visit the forest

Bahraich News: आज और कल और कर सकते जंगल की सैर

Tue, 13 Jun 2023 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 13 Jun 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Today and tomorrow more can visit the forest
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट जंगल 16 जून से बंद हो जाएगा। पर्यटक अभी बुधवार व गुरुवार को जंगल की सैर कर सकते हैं। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र का जंगल 551 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वन क्षेत्र के अन्तर्गत कतर्नियाघाट, निशानगाड़ा, सुजौली, मुर्तिहा, धर्मापुर, मोतीपुर और ककरहा रेंज आते हैं। जंगल में बाघ, तेंदुआ, बारहसिंघा, चीतल, पाढ़ा, गैंडा, हाथी तथा विभिन्न प्रकार के वन्य जीव पाए जाते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही जंगल के बीच से गुजरने वाली गेरूवा, कौड़ियाला नदी में अठखेलियां करती डॉल्फिन, कछुआ, मगरमच्छ और घड़ियाल आकर्ष का केंद्र होते हैं। पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए मोतीपुर में तीन थारू हट डारमेट्री व गेस्ट हाउस हैं।
विज्ञापन

ककरहा में तीन थारूहट व पांच गेस्ट हाउस, पांच अस्थायी टेंट थारूहट, निशानगाड़ा में एक टेंट डारमेट्री कैंटीन, गेस्ट हाउस डारमेट्री के कई सूट तथा कतर्नियाघाट में आठ थारू हट गेस्ट हाउस डारमेट्री उपलब्ध है। इनकी बुकिंग ऑनलाइन कर जंगल में रात्रि विश्राम किया जा सकता है। जंगल भ्रमण के लिए वन विभाग की सफारी गाड़ी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 नवंबर तक बंद रहेगा कतर्नियाघाट
प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बाधवान ने बताया कि कतर्नियाघाट सेंक्चुरी क्षेत्र में 16 जून से 14 नवंबर तक पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहती है। 15 जून से जंगल में मानसून सीजन शुरू हो जाता है। इसलिए 16 जून से 14 नवंबर तक जंगल बंद रहेगा। इस दौरान जंगल में किसी पर्यटक को प्रवेश नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed