फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tiger Eleven won the trophy

Bahraich News: टाइगर इलेवन ने जीती ट्रॉफी

Sat, 07 Jun 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 07 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tiger Eleven won the trophy
राम जानकी क्रिकेट मैदान पर ट्रॉफी के सा​थ मौजूद विजेता टीम के ​खिलाड़ी।
रुपईडीहा (बहराइच)। राम जानकी क्रिकेट मैदान पर खेले गए सीमांचल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टाइगर इलेवन मिहींपुरवा ने आरसीसी की टीम को 14 रनों से ंहराकर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि रहे नानपारा नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मैदान पर पहुंचे और पूरा मैदान खचाखच भरा रहा। रोमांचक फाइनल मुकाबले में टाइगर इलेवन मिहींपुरवा के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टाइगर इलेवन के बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में वासु के 33 व अभिषेक मंडेला के 24 रनों की बदौलत 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरसीसी के ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दी और इकबाल ने 35 व अमन अली ने 32 रन जोड़े। लेकिन दोनों के आउट होने के बाद आरसीसी की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और टाइगर इलेवन ने 14 रनों से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अब्दुल वहीद व विशिष्ट अतिथि नेपालगंज नर्सिंग होम के डायरेक्टर रोमन किदवई, थाना प्रभारी दद्दन सिंह, दीपक जयसवाल, हरीश वर्मा, आनंद पाठक, हाजी अनवर, संजय बंसल सहित ने विजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किया। फाइनल जीतने वाली टाइगर इलेवन की टीम को संयोजक मोहम्मद जुबेर फारुकी ने एक लाख रुपये भेंट किए। वहीं गुरु इंटीरियर के प्रोपराइटर दीपक जायसवाल को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। बेस्ट बॉलर का खिताब रोशन को और बेस्ट बैट्समैन का खिताब बंटी को दिया गया। बेस्ट कमेंट्रेटर का एवार्ड रजा इमाम रिजवी, मनीष अग्रवाल, अब्दुल रकीब व अंपायरिंग के लिए मेहताब जमील, संदीप सिंह राजपूत और मोहम्मद सलमान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मोहम्मद आलम, श्याम पंसारी, शैलेश जायसवाल, खेसाल फारूकी, विवेक शुक्ला, मौलाना फारूक कासमी, मोहम्मद अकरम, जमालुद्दीन, इम्तियाज खान, शमशाद खान, शादाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed