निक जोनस: प्राइवेट जेट से यात्रा, परिवार-दोस्तों संग सेलिब्रेशन, प्रियंका चोपड़ा ने यूं मनाया पति का जन्मदिन
Nick Jonas Birthday Week Glimpse: निक जोनस 34 वर्ष के हो गए हैं। बीते 16 सितंबर को उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सिंगर ने अब भव्य सेलिब्रेशन की झलकियां साझा की हैं।
विस्तार
सिंगर-एक्टर निक जोनस ने फैंस को अपने 'परफेक्ट बर्थडे वीक' की झलक दिखाई है। 16 सितंबर को वे 34 वर्ष के हुए। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति का जन्मदिन भव्य स्तर पर मनाया। आयोजन में प्रियंका और बेटी मालती के अलावा परिवार के अन्य सदस्य और करीबी दोस्त भी शामिल रहे। तस्वीरों में देखिए बर्थडे वीक की झलकियां...
प्रियंका चोपड़ा और परिवार ने सिंगर निक जोनस का डेस्टिनेशन बर्थडे सेलिब्रेट किया। सभी लोगों ने प्राइवेट जेट से यात्रा की। पार्टी हुई। मस्ती हुई और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी की गईं।
निक जोनस ने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'बर्थडे वीक एकदम परफेक्ट रहा। इसके लिए प्रियंका चोपड़ा को शुक्रिया'। जन्मदिन पार्टी के साथ ही सभी ने पोलो गेम खेला।
प्रियंका चोपड़ा ने निक के जन्मदिन का आयोजन बेहद खूबसूरत लोकेशन पर आयोजित किया। तस्वीरों में इसकी झलक देखी जा सकती है। निक के आज गुरुवार को शेयर किए गए पोस्ट पर फैंस बधाई दे रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी शुभकामनाएं दी हैं।