फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tiger attacked farmer, injured

Bahraich News: बाघ ने किसान पर किया हमला, जख्मी

Thu, 13 Apr 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 13 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Tiger attacked farmer, injured
मिहींपुरवा (बहराइच)। बहराइच-लखीमपुर सीमा पर मंझरा पूरब के नानकपुरवा गांव में गुरुवार दोपहर बाघ ने किसान पर हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज लखीमपुर के एक पीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग से सटे लखीमपुर के नॉर्थ खीरी वन्य जीव प्रभाग के बेलरायां रेंज के नानक पुरवा गांव निवासी कुलवंत सिंह (40) कुछ मजदूरों के साथ अपने गन्ने के खेत में काम करने गए थे। घर लौटते समय बाघ ने पीछे से हमला कर दिया। किसान हिम्मत दिखाते हुए बाघ से संघर्ष करने लगा। आसपास मौजूद मजदूर भी हांका लगाते हुए दौड़ पड़े। इस दौरान बाघ किसान को छोड़कर जंगल में चला गया।
विज्ञापन

किसान के पीठ में गहरा जख्म हुआ है। परिवारीजनों व स्थानीय लोगों ने किसान को रमिया बेहड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर वन कर्मियों की टीम गांव पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए ने पुलिसकर्मियों का रोका रास्ता, झाड़ी में छिपा
बहराइच। कतर्नियाघाट सेंच्युरी क्षेत्र में पुलिस गिरिजापुरी-सुजौली मार्ग पर बुधवार देर रात गश्त कर रही थी। जंगल से निकलकर एक तेंदुआ गाड़ी के सामने आ गया। इस पर पुलिस कर्मियों ने गाड़ी रोक दी। थोड़ी देर बाद वह झाड़ी में छिप गया। पुलिस कर्मियों ने टार्च जलाई तो तेंदुआ झाड़ी में खड़ा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed