फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three people including principal died while three people seriously injured in separate accidents in Bahraich

Bahraich News: हादसों में प्रधानाचार्य समेत तीन की मौत... तीन लोग गंभीर रूप से घायल; घरों में मची चीख पुकार

Tue, 05 Nov 2024 04:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 04:13 PM IST
सार

बहराइच में अलग-अलग हादसों में प्रधानाचार्य समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घरों में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Three people including principal died while three people seriously injured in separate accidents in Bahraich
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसो में प्रधानाचार्य समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं जरवलरोड में सोमवार को हुए हादसे में घायल हुए बाराबंकी निवासी राकेश ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यही नहीं हादसों में तीन लोग घायल भी हुए। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेजा दिया गया। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


लखीमपुर जिले के कोतवाली धौरहरा के लाखीपुर गांव निवासी राधेश्याम तिवारी(48) मिहींपुरवा तहसील के गिरगिट्टी में संचालित सावित्री देवी जगदीश प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य थे। सोमवार शाम को वह बाइक से मोतीपुर थाना क्षेत्र के नैनिहा सब्जी मंडी आये थे। जहां नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर उन्हें तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP By-Election 2024: योगी के मंत्री बोले- अखिलेश यादव हार के भय से कुछ भी आंये... बांये... सांये बोल रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से घर में कोहराम मच गया

हादसे में गंभीर रुप से घायल राधेश्याम को जालिम नगर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राहगीरों के मुताबिक मृतक ने हेलमेट लगाया था। पुलिस ने मौत की सूचना मृतक के परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ेंः- UP News: प्रियंका पर टिप्पणी करने वाले दिनेश सिंह का जब राहुल गांधी से हुआ सामना, आंखें मिलीं और फिर...

अज्ञात वाहन ने रौंद दिया

जरवलरोड थाना क्षेत्र के नई बस्ती करमुल्लापुर ओवरब्रिज निवासी राधा देवी (45) सोमवार की देर शाम बेटे अमरेश बहादुर(21) के साथ बाइक से अपने मायके सोहरास जा रही थी। इस दौरान कैसरगंज थाना क्षेत्र के बढ़ौली के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर वह सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ेंः- UP By-Election 2024: BSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मायावती और सतीशचंद्र मिश्रा सहित 40 नाम शामिल
 

इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया

वहीं बेटा अमरेश बहादुर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी कैसरगंज ले जाया गया है। सूचना पर पहुंची कैसरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। राहगीरों के मुताबिक चालक ने हेलमेट लगा रखा था। वहीं सोमवार को जरवलरोड थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में घायल हुए बाराबंकी जिले के गायघाट निवासी राकेश (45) ने रात में इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वहीं उनके बेटे मुकेश का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: डीजीपी की नियुक्ति के निर्णय पर अखिलेश ने कसा तंज, बोले- दिल्ली से अपने हाथ में लगाम लेने की कोशिश
 

तेज रफ्तार ट्रक ने ने पिकप में मारी टक्कर

रामगांव। थाना क्षेत्र में तमाचपुर के पास सोमवार देरा रात तेज रफ्तार ट्रक ने पिकप में टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी, कि दोनो वाहन सड़क किनारे स्थित नाले में जा गिरे। हांलांकि हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को हल्की चोटे आई और दोनो प्राथमिक इलाज के बाद घर चले गए। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि दोनो वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed