फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dinesh Singh faced Rahul Gandhi in Rae Bareli who commented on Priyanka

UP News: प्रियंका पर टिप्पणी करने वाले दिनेश सिंह का जब राहुल गांधी से हुआ सामना, आंखें मिलीं और फिर...

Tue, 05 Nov 2024 03:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 03:21 PM IST
सार

प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करने वाले दिनेश सिंह का जब राहुल गांधी से सामना हुआ। दोनों लोगों की आंखें मिलीं और फिर अलग हो गए।  

विज्ञापन
Dinesh Singh faced Rahul Gandhi in Rae Bareli who commented on Priyanka
कार्यक्रम में दिनेश सिंह और राहुल गांधी आमने-सामने - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने दिशा की बैठक में हिस्सा लिया। साथ ही कई नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान राहुल गांधी और दिनेश सिंह आमने-सामने दिखे। दोनों नेता तो एक साथ दिखे तो लेकिन उनके दिल मिलते नहीं दिखे।     

विज्ञापन


राहुल गांधी जब शहीद चौक पर स्मारक का उद्घाटन करने पहुंचे तो योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी वहां मौजूद रहे। दोनों की नजरें भी मिलीं। लेकिन, वह गर्मजोशी नहीं दिखी। राहुल ने उद्घाटन का पर्दा खुद ही खोला। इस दौरान मंत्री उनके बगल में खड़े रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी: दिशा की बैठक में लिया हिस्सा, पुलिस ने गेट पर रोका तो भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी पर दिख रहे हमलावर

दरअसल योगी सरकार में उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह पहले कांग्रेस से एमएलसी रहे थे। 2019 में वह भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद से वह गांधी परिवार खासकर राहुल गांधी पर हमलावर दिख रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भी दोनों आमने-सामने थे। इस दौरान भी जमकर शब्दवार हुआ था।

यह भी पढ़ेंः- रायबरेली में राहुल गांधी: नौ सड़कों का किया लोकार्पण, शहीद चौक का भी उद्घाटन किया

दिनेश सिंह करते रहे जुबानी वार

मामला उस समय और बढ़ गया जब दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर विवादास्पद टिप्पणी कर दी। कभी रायबरेली में गांधी परिवार का नेतृत्व करने वाले दिनेश प्रताप अब कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। उसकी नीतियों को लेकर जुबानी वार करते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed