फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rate for sugarcane harvesting using a harvester fixed at Rs 55 per quintal

Bahraich News: हार्वेस्टर से गन्ना कटाई की दर 55 रुपये प्रति क्विंटल तय

Mon, 26 Oct 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 26 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rate for sugarcane harvesting using a harvester fixed at Rs 55 per quintal
जरवलरोड। सहकारी गन्ना विकास समिति जरवलरोड की प्रबंध कमेटी की बैठक शनिवार को सभापति रणवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें हार्वेस्टर से गन्ने की कटाई की दर 55 रुपये प्रति क्विंटल और करदा कटौती छह प्रतिशत निर्धारित की गई।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि हार्वेस्टर से कटाई कराने के इच्छुक किसानों को 10 रुपये के स्टांप पर विभागीय प्रपत्र के माध्यम से अनुबंध कराना होगा। इसके लिए किसान पारले परसेंडी या आईपीएल जरवलरोड चीनी मिल के प्रबंधक से संपर्क कर सकते हैं। अनुबंध पूरा होने के बाद हार्वेस्टर सेंटर से परची जारी होगी। कटाई का खर्च किसान की गन्ना परची से काटा जाएगा।
विज्ञापन


गन्ना आयुक्त के निर्देश पर पारले परसेंडी, आईपीएल जरवलरोड, मैजापुर और रौजागांव चीनी मिलों को आवंटित क्रय केंद्रों को पेराई सत्र शुरू होने से पहले निर्धारित मानकों के अनुसार स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभापति, उपसभापति और कमेटी सदस्यों के मोबाइल नंबर मिल यार्ड व क्रय केंद्रों पर वॉल पेंटिंग से लिखवाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में चीनी मिलों के प्रतिनिधि, एससीडीआई और प्रबंध कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। यह जानकारी समिति के प्रभारी सचिव डॉ. पीएन पांडेय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed