फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Encroachment removed from threshing floor land

Bahraich News: खलिहान की जमीन से कब्जा हटाया

Mon, 26 Oct 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 26 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from threshing floor land
पयागपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश के अनुपालन में रविवार को तहसील प्रशासन ने ग्राम धनपारा में खलिहान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद का मकान गिराने के साथ शौचालय, दीवार समेत अन्य अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम के साथ हुजूरपुर थाना पुलिस पर्याप्त बल के साथ तैनात रही।
विज्ञापन


ग्राम धनपारा, परगना टेढ़ीपुर, तहसील पयागपुर स्थित गाटा संख्या 148 की खलिहान भूमि पर कब्जे का मामला जनहित याचिका के माध्यम से हाईकोर्ट पहुंचा था। इससे पहले न्यायालय तहसीलदार पयागपुर की ओर से 26 जुलाई 2021 को बेदखली का आदेश पारित किया गया था। हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने के लिए तहसीलदार अंबिका चौधरी ने राजस्व टीम गठित की थी।
विज्ञापन


टीम में क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक रामलाल वर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल सौरभ पाठक और उमेश सिंह शामिल रहे। रविवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर चिह्नित अतिक्रमण हटवाया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुजूरपुर थाना पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार अंबिका चौधरी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में खलिहान की भूमि से कब्जा हटवाया गया है। कार्रवाई के दौरान राजेंद्र प्रसाद का मकान गिराने के साथ भूमि पर बने शौचालय, दीवार और अन्य चिह्नित अतिक्रमण हटाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed