{"_id":"6ade59897e7570708f0ea117","slug":"azamgarh-won-the-opening-match-bahraich-news-c-98-1-slko1009-159180-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आजमगढ़ ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आजमगढ़ ने जीता उद्घाटन मैच
Mon, 26 Oct 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे के जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार को आयोजित स्वर्गीय अनिल श्रीवास्तव मेमोरियल जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आजमगढ़ की टीम ने जीत लिया। टीम ने एएन क्लब पूरनपुर, पीलीभीत को लगातार दो सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
एक दिवसीय डे-नाइट प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य बेचेलाल जायसवाल ने फीता काटकर किया। इसके बाद आजमगढ़ और एएन क्लब पूरनपुर के बीच बेस्ट ऑफ थ्री के आधार पर मुकाबला हुआ। आजमगढ़ ने पहला सेट 25-15 और दूसरा सेट 25-20 से जीतकर शानदार शुरुआत की।
आयोजक इसरार अहमद खान ने बताया कि प्रतियोगिता में मुरादाबाद, बरेली, अयोध्या समेत विभिन्न जनपदों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। नदीम क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और खेल को बढ़ावा देना है। इस दौरान पिंटू गुप्ता, हसीब अहमद सिद्दीकी, शमीम अहमद और अल्ताफ रसूल हाशमी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।