फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three new facilities inaugurated in medical college

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में तीन नई सुविधाओं का आगाज

Wed, 27 Aug 2025 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three new facilities inaugurated in medical college
आईसीयू में टीएमटी मशीन का उद्घाटन करते प्राचार्य। - फोटो : आईसीयू में टीएमटी मशीन का उद्घाटन करते प्राचार्य।
बहराइच। मेडिकल कॉलेज आने वाले गंभीर मरीजों को इमरजेंसी आईसीयू, एंडोस्कोपी और टीएमटी मशीन से जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए यहां मशीनें लगाई गई हैं। मंगलवार को प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने इन तीनों मशीनों का उद्घाटन किया। इससे नेपाल, श्रावस्ती व बलरामपुर के मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



प्राचार्य डॉ. खत्री ने बताया कि नई इमरजेंसी आईसीयू में 10 बेड की व्यवस्था है। इसमें पांच बेड वेंटिलेटर से लैस हैं। यह सुविधा गंभीर मरीजों को तत्काल और उन्नत सुविधा देगी, जबकि फुजीफिल्म एंडोस्कोपी मशीन से पाचन तंत्र की समस्याओं जैसे अल्सर, कैंसर और गैस्ट्रिक की जांच हो पाएगी। टीएमटी मशीन के जरिये हृदय रोगों की जांच होगी, जिससे हृदयाघात की आशंका वाले मरीजों को इससे लाभ होगा।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि ये सुविधाएं न सिर्फ बहराइच, बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों के लिए भी वरदान साबित होंगी। अब मरीजों को जांच और उपचार के लिए लखनऊ या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि ये सुविधाएं मेडिकल कालेज में आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. मलिक, डॉ. मितलेश, डॉ. अनूप, डॉ. अमित, डॉ. अरविंद शुक्ला, डॉ. कुरील, डॉ. राजेन्द्र शुक्ला, डॉ. एमएम खान, अस्पताल प्रबंधक रिजवान सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed