{"_id":"5d9f6ac18ebc3e014a68a10a","slug":"three-cattle-smugglers-arrested-bahraich-news-lko486119133","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मवेशी तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मवेशी तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसिया (बहराइच)। गांवों से मवेशी चोरी कर उनकी नेपाल में तस्करी करने वाले नेपाली युवक समेत तीन तस्करों को स्वाट टीम और रिसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक कार व बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है।
स्वाट टीम प्रभारी जय नारायण शुक्ला और रिसिया थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में चेकिंग के दौरान रिसियामोड़ से बाजार जाने वाले मार्ग पर एक कार व बाइक आती दिखी। दोनों को रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन आपस में ही टकरा गए।
टीम ने मौके से गोंडा के करनैलगंज थाना अंतर्गत कांशीराम कॉलोनी निवासी शकील उर्फ मोहम्मद उमर, नानपारा के बोधवा गांव निवासी मोबीन कुरैशी और नेपाल के जिला बर्दिया अंतर्गत थाना गुलहरिया निवासी इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की एक कार व एक बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इन लोगों ने क्षेत्र से मवेशी चोरी कर उनकी तस्करी नेपाल में करने की बात स्वीकार की है। सभी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र यादव को सौंपी गई है।