फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three arrested for flying drones

Bahraich News: ड्रोन उड़ाने के मामले में तीन को पकड़ा

Sat, 27 Sep 2025 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 27 Sep 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for flying drones
बहराइच। शहर में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाकर सनसनी फैलाने वाले तीन युवकों को मोहल्ला बख्शीपुरा नई बस्ती के लोगों ने शुक्रवार को पकड़ कर ड्रोन समेत दरगाह पुलिस को सौंप दिया। इसी मोहल्ले में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े महिला को बंधक बनाकर 90 हजार की नकदी व अंगूठी की लूट हो चुकी है।
विज्ञापन



मोहल्ले के अवधेश मिश्रा ने बताया कि उन्हें दुकान के पीछे एक ड्रोन जमीन पर पड़ा दिखा तो उसे कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना देने की तैयारी कर रहे थे। उसी बीच तीन युवक ड्रोन खोजने के लिए आ धमके। मोहल्ले के लोगों के सहयोग से तीनों युवकों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन



तीनों युवकों को ड्रोन समेत पुलिस के हवाले कर दिया गया। अवधेश ने बताया कि इनके परिवार में साइकिल के पंक्चर जोड़ने का काम होता है। यह महंगा ड्रोन उड़ाने की क्षमता नहीं रखते हैं। यदि पुलिस इन्हें ड्रोन उपलब्ध कराने वाले के बारे में पता करे, तो शहर में चल रही सनसनी फैलाने की साजिश का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा आईटी सेल के प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि थाना दरगाह पुलिस को मोहल्लावासियों ने असली आरोपी तक पहुंचने का आधार दे दिया है। यदि इनसे कड़ी पूछताछ की जाए, तो लूट की वारदात करने वाले तथा शहर में चोरी का नोटिस चस्पा करने वाले गिरोह का खुलासा हो सकता है।



इस बारे में थाना दरगाह के प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने बताया कि बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के मामले में तीन युवकों को पकड़कर लाया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed