{"_id":"64da61aeb31d0de54e06a2d8","slug":"thirteen-people-were-cheated-of-rs-298200-police-got-it-back-bahraich-news-c-104-1-slko1050-841-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेरह लोगों से ठगे गए थे 2,98,200 रुपये, पुलिस ने कराया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेरह लोगों से ठगे गए थे 2,98,200 रुपये, पुलिस ने कराया वापस
Mon, 14 Aug 2023 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। साइबर अपराध के तेरह अलग-अलग मामलों में जिले से 2,98,200 रुपये ठगे गए। जिले की साइबर टीम ने पीड़ितों को पैसा वापस करवा दिया। हालांकि कई और मामलों में पुलिस अभी ठगों की तलाश कर रही है।मोबाइल से लोगों के खातों से पैसा उड़ाने वाले गिरोह ने जिले में कई लोगों को निशाना बनाया है। जिले के साइबर सेल को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। तेरह शिकायतकर्ताओं से ठगे गए 2,98,200 रुपये उन्हें वापस कराए हैं। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि तेरह लोगों का पैसा वापस कराया जा चुका है। जल्द ही कुछ और लोगों का पैसा वापस होगा।
विज्ञापन