{"_id":"683b5477ce6d65dfb404e389","slug":"thieves-stole-goods-worth-rs-4-lakh-from-a-house-500-meters-away-from-the-police-station-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131513-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: थाने से 500 मीटर दूर घर से चोरों ने पार किया चार लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: थाने से 500 मीटर दूर घर से चोरों ने पार किया चार लाख का माल
Sun, 01 Jun 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
मटेरा के भौखारा में चोरी के बाद बिखरा सामान।
मटेरा (बहराइच)। ग्राम पंचायत भौखारा में शुक्रवार की रात थाने से लगभग 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने ग्रामीण प्रदीप कुमार मिश्रा के घर धावा बोला। दीवार कूदकर घर में दाखिल हुए चोरों ने 90 हजार की नकदी व आभूषण समेत लगभग चार लाख का माल पार कर दिया। घटना के बाद से लोगों में पुलिस की लापरवाही पर आक्रोश है।
भौखारा निवासी प्रदीप कुमार मिश्रा शुक्रवार की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह उठे तो उनके घर का सामान बिखरा पड़ा था और बक्सा गायब था। खोजने पर बक्सा गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। पीड़ित प्रदीप ने बताया कि दीवार फांदकर चोर घर में दाखिल हुए। चोर घर में रखे 90 हजार रुपये नकद व सोने की झुमकी, झाला, अंगूठी, टप्स, चेन व चांदी के आभूषण समेत लगभग तीन लाख के जेवर उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि मटेरा थाने में तहरीर देकर चोरों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी की मांग की है।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अहमद हुसैन हल्का दरोगा हैं, लेकिन गश्त व पेट्रोलिंग पर ध्यान नहीं देते हैं। अगर गश्त की जाती तो चोर इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाते। चोरी के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने मौके पर जांच की है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। -राजकुमार पांडेय, थाना प्रभारी