फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   There is no doctor in Ayurvedic hospital, patients are wandering

Bahraich News: आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टर नहीं, भटक रहे मरीज

Wed, 27 Mar 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 27 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
There is no doctor in Ayurvedic hospital, patients are wandering
रूपईडीहा (बहराइच)। सरकारी अस्पताल के एक कमरे में आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित किया जा रहा है, जो मात्र एक फार्मासिस्ट के भरोसे ही चलाया जा रहा है। अस्पताल की अव्यवस्थाओं का खामियाजा क्षेत्र के मरीजों को भुगतना पड़ा रहा है। चाहकर भी मरीजों को आयुर्वेदिक इलाज नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जो मरीज आयुर्वेदिक इलाज कराना चाहते हैं, उन्हें मजबूरन ऐलोपैथी इलाज कराना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर ऐलोपैथी से ऊबकर जो मरीज अपना इलाज आयुर्वेदिक पद्घति से कराना चाहते हैं, उन्हें भी डॉक्टर न होने के कारण इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन



नगर पंचायत रुपईडीहा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे आयुर्वेदिक अस्पताल में छह माह से डॉक्टर की तैनाती नहीं है। यहां तैनात रहे चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार को कुंडासर स्थित अस्पताल में संबंद्ध वहां के फार्मासिस्ट को रुपईडीहा बुला लिया गया था। तब से चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई। फार्मासिस्ट प्रेमचंद्र मौर्या ने बताया कि गंभीर बीमारी वाले मरीज चिकित्सक न होने के कारण लौट जाते हैं। वे सामान्य मरीजों को दवा देकर लौटा देते हैं। सुमन, राजकुमार वर्मा, विजय कुमार आदि मरीजों ने बताया कि वे लोग आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज कराना चाहते हैं, लेकिन डॉक्टर न होने से इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन






विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर अस्पताल में चिकित्सक तैनात करने की मांग की गई है। जल्द ही रुपईडीहा में आयुर्वेद डॉक्टर की तैनाती कर दी जाएगी।
डॉ. रंजन वर्मा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed