फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The young man who set himself on fire died during treatment

Bahraich News: खुद को आग लगाने वाले युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Fri, 24 Jan 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 24 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The young man who set himself on fire died during treatment
बौंडी(बहराइच)। फखरपुर थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले सरफुद्दीन की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। महसी हिंसा में पोस्ट के बाद चर्चा में आए युवक की मौत की सूचना के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई है और गांव में चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजौवापुर निवासी सरफुद्दीन(25) का बीते शुक्रवार को परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद सरफुद्दीन ने घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर गांव में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। घटना के बाद परिजन आननफानन उन्हें सीएचसी फखरपुर ले गए थे। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

वहां भी युवक की हालत नाजुक बनी थी और शरीर लगभग 80 प्रतिशत जला होने पर चिकित्सकों ने उन्हेंं ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। उसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा था लेकिन इलाज के दौरान बुधवार सरफुद्दीन की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची फखरपुर पुलिस की निगरानी में शव को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महराजगंज कांड के विवादित पोस्ट के बाद दर्ज हुआ था केस
मृतक सरफुद्दीन ने महराजगंज कस्बे में हुए रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड व आगजनी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डाली थी। इस पर हिंदू समुदाय के लोगों ने धार्मिक भावनाओं के आहत होने व सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास की शिकायत थाने पर की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया था।

भाई की तहरीर पर दो भेजे गए जेल
मृतक सरफुद्दीन गोरखपुर में रहकर अंडा रोल की दुकान चलाता था। शुक्रवार को आग लगाने से पहले गुरुवार को वह पेशी के लिए घर आया था। सरफुद्दीन के आग लगाने पर उनके भाई फहीमुद्दीन ने अराई खुर्द निवासी जमुना व मनोज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed