फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The young man hanged, the neighbor also died in shock

युवक ने फांसी लगाई, सदमे में पड़ोसी की भी मौत

Wed, 18 Mar 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
The young man hanged, the neighbor also died in shock
बहराइच। परवानीगौढ़ी गांव में एक युवक ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। फंदे पर उसका शव लटका देख सदमे में पड़ोसी युवक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानीगौढ़ी निवासी मस्तराम कहार (45) पुत्र मोती कहार ने मंगलवार रात घर के सामने लगे नीम के पेड़ में फांसी का फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली। मृतक मस्तराम का पड़ोसी हेमराज यादव (35) पुत्र तीरथराम यादव रात को गांव में आयोजित भागवत कथा सुनकर लौट रहा था।
हेमराज ने पेड़ पर मस्तराम का शव लटका देखा तो सदमे में उसकी हालत बिगड़ गई। परिवारीजन ने हेमराज को मोतीपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हेमराज सपा का सक्रिय कार्यकर्ता था। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। मगर परिवार के लोगों ने हेमराज का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उधर, मस्तराम के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed