{"_id":"6603153e3f891bf3810f38e4","slug":"the-wolf-took-away-the-innocent-child-sleeping-with-his-mother-bahraich-news-c-98-1-slko1011-111716-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मां के पास साे रहे मासूम को उठा ले गया भेड़िया, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मां के पास साे रहे मासूम को उठा ले गया भेड़िया, खेत में मिला शव
Wed, 27 Mar 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
महसी/खैरीघाट (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के नयापुरवा में मां के साथ सो रहे मासूम को भेड़िया उठा ले गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन मासूम नहीं मिला। सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में मासूम का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया।
हरदी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महसी के मजरा नयापुरवा निवासी छोटू (डेढ़ वर्ष) बीते शनिवार की रात मां आशिया बेगम के साथ घर में सो रहा था। रात लगभग डेढ़ बजे पहुंचा भेड़िया उसे दबोच कर खेतों में भाग गया। बेटे की चीख सुनकर मां ने शोर मचाया तो परिजन खेतों की ओर दौड़े। परिजन ग्रामीणों के साथ पूरी रात मासूम की तलाश करते रहे, लेकिन छोटू का कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह उसका क्षत-विक्षत शव गांव से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर ग्रामीण मुजाहिर के मसूर के खेत में पड़ा मिला। मासूम का सिर गायब था।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि क्षेत्र में बीते दिनों भेड़िये ने कई लोगों को घायल कर दिया था। लेकिन एक माह से कोई घटना नहीं हुई थी। वहीं, अब छोटू की मौत के बाद ग्रामीणों में भेड़िये को लेकर दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन
डीएफओ ने की जांच, लगाए गए कैमरे
भेड़िये के हमले की सूचना पर डीएफओ बहराइच वन प्रभाग संजीव कुमार, एसडीओ अजीत कुमार, रेंजर मोहम्मद शाकिब, डिप्टी रेंजर अमित वर्मा, नायब तहसीलदार महसी राजदीप यादव पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। साथ ही डीएफओ ने मृतक के परिजनों को 10000 रुपये की फौरी सहायता राशि दी। रेंजर मोहम्मद शाकिब ने बताया कि पदचिह्न तेंदुए के नहीं हैं। भेड़िया या किसी अन्य जानवर के पदचिह्न हैं। ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ-साथ कैमरे लगाए गए हैं। वहीं तीन दिन बाद भी भेड़िये का सुराग न मिलने से ग्रामीणों में दहशत है।