फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The water level of the river rises due to continuous rain

लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ा

Sun, 21 Jun 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
The water level of the river rises due to continuous rain
बौंडी (बहराइच)। तराई में बीते चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश का पानी नदियों में पहुंच रहा है। कैसरगंज के मंझारा तौकली गांव में स्थित सरयू नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गई हैं। महसी और कैसरगंज तहसील क्षेत्र में प्रतिवर्ष बाढ़ और कटान तबाही मचाती है, लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से कटान से बचाव के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तराई के बहराइच में बीते चार दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इससे गांव के तालाब व नाले भरे हुए हैं। अब बारिश का पानी नदियों की ओर रुख करने लगा है। महसी और कैसरगंज तहसील क्षेत्र में स्थित घाघरा (सरयू) नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। कैसरगंज तहसील के मंझारा तौकली स्थित सरयू नदी में नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। रविवार को गांव निवासी अशोक कुमार आदि नदी के तट पर पहुंचे। सभी नेे बढ़ रहे जलस्तर पर चिंता जतायी।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। लेकिन अभी तक कटान पर अंकुश के लिए कोई पहल तहसील प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रह है। मालूम हो कि बीते वर्ष कटान में मंझारा तौकली, ब्रीजा, पकड़िया, गुलाबसिंहपुरवा समेत कई गांवों के ग्रामीणों की खेती योग्य जमीन कट गई थी। खेत नदी में समाहित हो गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहा तो 15 दिनों में जलस्तर काफी बढ़ जाएगा। इससे लोगों को समस्याएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed