फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The villager's body was found hanging from a noose

Bahraich News: ग्रामीण का शव फंदे से लटकता मिला

Fri, 18 Apr 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 18 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The villager's body was found hanging from a noose
शिवपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत डल्लापुरवा निवासी प्यारेलाल (50) का शव बृहस्पतिवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ से फंदे के माध्यम से लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक के साढ़ू पर पैसे के लिए दबाव बनाने व इसी दबाव में प्यारे लाल द्वारा फांसी लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक के भांजे सुरेश कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि मामा प्यारेलाल के बड़े बेटे दिलीप का विवाह मिहींपुरवा निवासी उनके साढ़ू की बेटी के साथ तय हुआ था। लेकिन कुछ दिन बाद उन्होंंने बेटी की शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद उनकी बेटी पंजाब में रह रहे दिलीप के पास चली गई। इससे नाराज साढ़ू ने मामा प्यारे लाल के खिलाफ मोतीपुर थाने में तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उन्होंने सुलह के लिए ढाई लाख रुपये की मांग की थी। रुपयों का जुगाड़ करने में मामा प्यारेलाल लगे थे, लेकिन इंतजाम नहीं हो पा रहा था। वहीं, उनके साढ़ू लगातार जेल भेजवाने की धमकी दे रहे थे। इसी के चलते प्यारे लाल ने फांसी लगा ली। थाना प्रभारी जयदीप दूबे ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed