फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The valley was drenched by heavy rain

Bahraich News: झमाझम बारिश से तरबतर हुई तराई

Tue, 24 Jun 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 24 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The valley was drenched by heavy rain
बहराइच में बीती रात को हुई बारिश के बाद दरगाह क्षेत्र में गल्लामंडी के पास मार्ग पर हुआ जलभराव।
बहराइच। तराई में मौसम का मिजाज रविवार की रात अचानक बदल गया और हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। बारिश का सिलसिला सोमवार की सुबह तक जारी रहा। इससे शहर के छह मोहल्लों में भीषण जलभराव हुआ। वहीं बहराइच-भिनगा मार्ग पर कैलाश होटल के पास सड़क तालाब बन गई। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे खिले रहे और तराई में धान की रोपाई का कार्य तेज हो गया।
विज्ञापन


तराई में रविवार की रात हुई मानसून की दूसरी झमाझम बारिश के चलते घसियारीपुरा, नौव्वागढ़ी, बक्शीपुरा नई बस्ती, अकबरपुरा नई बस्ती, सरस्वती नगर समेत आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में जगह-जगह जलभराव देखने को मिला। इस वजह से लोगों को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ा। बहराइच-भिनगा मार्ग कैलाश होटल के पास तालाब नजर आया और यहां घुटनों तक पानी भर गया। इसे पांच रिक्शे भी अनियंत्रित होकर पलट गए। शहर के पीपल तिराहा- कचहरी मार्ग, अस्पताल चौराहा से पुलिस आवास मार्ग, पानी टंकी से अस्पताल चौराहा आदि मार्गों पर भी जलभराव हुआ।
विज्ञापन



किसानों के चेहरे खिले, तेज हुई धान की रोपाई
बाबागंज/चरदा। एक सप्ताह में दूसरी बार हुई झमाझम बारिश से खेतों में पानी भर गया और किसानों के चेहरे खिल उठे। जिन किसानों ने धान की नर्सरी जल्दी डाल दी थी, उन्हें धान की रोपाई करते देखा गया। चरदा निवासी किसान राम जीवन वर्मा, पारस वर्मा, राजेश वर्मा आदि ने बताया कि बारिश धान के नर्सरी के लिए संजीवनी साबित हुई है। वहीं प्रहलाद वर्मा, परमानंद वर्मा, राम निवास यादव आदि ने बताया कि पानी मिलने से उन्होंने नर्सरी डाल दी है। बाबागंज निवासी किसान बलबीर सिंह डब्बू सिंह, अवधेश कुमार, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि रोपाई की तैयारी कर रहे हैं। बारिश से हजारों रुपये की बचत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



2.4 डिग्री कम हुआ तापमान
तराई में रविवार की रात हुई झमाझम बारिश से अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री कम होकर 33.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री की कमी आई और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.6 व न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं आईएमडी की ओर से मंगलवार को दिन में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed