फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The train will run till the Nepal border, Railway Safety Commissioner inspected it.

Bahraich News: नेपाल सीमा तक दौड़ेगी ट्रेन, रेल संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण

Fri, 19 Sep 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 19 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The train will run till the Nepal border, Railway Safety Commissioner inspected it.
 नेपालगंज रोड लाइन का निरीक्षण करते रेल संरक्षा आयुक्त। - स्रोत : विभाग
बाबागंज/रुपईडीहा। नेपाल सीमा तक रेल आमान परिवर्तन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसी के साथ रेल सुविधा मिलने में अब इंतजार की घड़ियां भी समाप्त होने वाली हैं। रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने बृहस्पतिवार को नानपारा जंकशन से बाबागंज हॉल्ट स्टेशन तक रेल पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने एक विशेष ट्राॅली से कार्य की बारीकियों को परखा और रेल अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन



रेल संरक्षा आयुक्त शुक्रवार को बाबागंज से नेपालगंज रोड स्टेशन के बीच हुए आमान परिवर्तन व विद्युतीकरण कार्य का जायजा लेंगे। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल ने नानपारा से नेपालगंज रोड स्टेशन तक के कार्य का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को होने वाले निरीक्षण के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से जल्द ही लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर समेत कई प्रमुख शहरों के लिए रेल सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नानपारा स्टेशन पर की सुरक्षा पहलुओं की जांच

निरीक्षण के दौरान मुख्य विद्युत इंजीनियर ने नानपारा व नेपालगंज रोड स्टेशन पर पैनल, स्टेशन अधीक्षक कक्ष, विद्युत यार्ड प्लान, इंटीग्रेटेड पावर सप्लाई, बैटरी रूम और सीएलएस रूम का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने टॉवर वैगन से नानपारा–नेपालगंज रोड खंड के मध्य फिटिंग्स, न्यूट्रल सेक्शन और ओवरहेड ट्रैक्शन लाइन की मानक ऊंचाई व सुरक्षा पहलुओं की जांच की।




ओवरहेड लाइन से सुरक्षित दूरी बनाए रखे जनता

रेलवे प्रशासन ने जनता से अपील की है कि इस रेलखंड को अब विद्युतीकृत मानें और ओवरहेड लाइन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। ट्रेनों के संचालन से न केवल यात्रा सस्ती, सुगम और सुरक्षित होगी, बल्कि व्यापारियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। सूरत जैसे शहरों से कपड़ा व अन्य सामान मंगाना अब कम समय और कम लागत में संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed