फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The traffic jam continued throughout the day, causing inconvenience to the people.

Bahraich News: दिनभर लगा रहा जाम, लोगों को हुई परेशानी

Tue, 17 Feb 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 17 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The traffic jam continued throughout the day, causing inconvenience to the people.
बहराइच में पीपल तिराहा के पास लगा जाम।     -संवाद
बहराइच। शहर में जाम की समस्या अब गंभीर रूप लेती जा रही है। सोमवार को सुबह से ही मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वाहन रेंगते दिखे। व्यस्त इलाकों में हालात ऐसे रहे कि लोगों को घंटों सड़क पर फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन



सबसे ज्यादा दिक्कत चौक बाजार में देखने को मिली। यहां दो पहिया वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को काफी देर तक जाम में इंतजार करना पड़ा। कई लोग पैदल निकलते नजर आए, जबकि कुछ लोग गर्मी और धूप में परेशान दिखे।
विज्ञापन


पीपल तिराहा, कचहरी रोड और रोडवेज मार्ग पर भी चार से पांच घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान स्कूली बच्चों की वैन, ऑटो और निजी वाहन फंसे रहे। स्कूल से लौट रहे बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी परेशानी हुई। बाजार आई महिलाओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी बाजार में भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। यहां सबसे अधिक संख्या ऑटो की रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर बिना रोकटोक ऑटो के संचालन से समस्या और बढ़ जाती है। सड़क संकरी होने के कारण थोड़ी सी भी भीड़ लगते ही लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed