{"_id":"689cf102bf810b6b0605f313","slug":"the-roof-collapsed-while-demolition-was-going-on-worker-died-under-the-debris-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135138-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तोड़ते समय छत ढही, दबकर श्रमिक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तोड़ते समय छत ढही, दबकर श्रमिक मौत
Thu, 14 Aug 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन व जांच करते तहसीलदार। -संवाद
शिवपुर (बहराइच)। तिगड़ा गांव में बुधवार को जर्जर मकान तोड़ते समय अचानक छत ढह गई। छत के मलबे में दबकर श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तिगड़ा गांव निवासी रामप्रसाद (27) गांव के ही कैलाश वर्मा के पुराने जर्जर मकान को तोड़ने का काम करने गया था। उसके साथ तीन अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे। काम के दौरान, जैसे ही मकान की दीवारें तोड़ी जा रही थीं, अचानक कमजोर छत भरभराकर ढह गई। बाकी मजदूर तो किसी तरह भागकर बच गए, लेकिन रामप्रसाद छत के मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने दौड़कर मलबा हटाया और रामप्रसाद को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला। तत्काल उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव में हादसे की खबर फैलते ही मातम छा गया। रामप्रसाद के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
पड़ोसी बताते हैं कि रामप्रसाद मेहनती और सीधे-सादे थे, मेहनत मजदूरी करते थे। खैरीघाट पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है, परिस्थितियों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।