फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The reduced water level of Saryu increased the difficulties

Bahraich News: सरयू के घटे जलस्तर ने बढ़ाई मुश्किल

Tue, 12 Aug 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 12 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The reduced water level of Saryu increased the difficulties
महसी में नदी में समाहित होते ग्रामीणों के मकान।   -संवाद
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर भले ही धीरे-धीरे घट रहा हो, लेकिन नदी की लहरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। पानी पीछे हट रहा है और नदी किनारे बसे गांव के घरों को अपने साथ बहाकर ले जा रही है। महसी और नानपारा तहसील के छह गांव इस वक्त तेज कटान के जद में हैं।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में चार मकान नदी में समा गए, जबकि नारायण कला गांव का शिव मंदिर अब नदी की लहरों के सीधे निशाने पर है, मंदिर के पास तेज कटान हो रहा है। दोनों तहसीलों के 70 से ज्यादा मकान सरयू की धारा में अब तक विलीन हो चुके हैं।
विज्ञापन



महसी के जानकीनगर गांव में सरयू के कटान ने रातोंरात तीन परिवारों को बेघर कर दिया। शिवपुरी के परागी बेली में जुग्गीलाल अवस्थी का घर नदी की लहरों में रविवार की रात समा गया। झुंडी, बेला मकन, पसियन पुरवा और पारगी बेली में हालात इतने खराब हैं कि लोग खुद अपने घर तोड़कर सुरक्षित जगह पलायन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहस्थी का सामान सिर पर लादे, नम आंखों के साथ लोग अपने पुराने आशियाने को पीछे छोड़ रहे हैं। हालांकि जलस्तर में कमी आई है, लेकिन गिरिजापुरी बैराज, शारदा और गोपिया बैराज से सोमवार को भी 2,81,666 क्यूसेक पानी सरयू में छोड़ा गया, जिससे नदी का उफान पूरी तरह थमने के आसार नहीं हैं।



प्रशासन नदारद, लोग बेबस
जलस्तर में गिरावट देखते ही प्रशासनिक अमला और राहत टीम के अधिकारी-कर्मचारी गांवों से खिसक गए हैं। शिवपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोग छत और सुरक्षित ठिकाने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन मौके पर न तो कोई राजस्व कर्मी है, न ही राहत पहुंचाने की कोई सक्रिय व्यवस्था। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की तरफ से मदद के वादे तो बहुत हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि वे अब भी खुले आसमान तले अपने बच्चों और बूढ़ों के साथ रहने को मजबूर हैं।



राजस्व टीम मौके पर : एसडीएम
महसी। सरयू नदी महसी की जानकीनगर में कटान कर रही हैं। रविवार रात रामरानी, गोकर्ण, जीवन, पुत्ती लाला, रमेश, राम जीवन के मकान नदी में समाहित हो गए है। इसी के साथ ही किसानों की 10 एकड़ भूमि कट गई। गांव के मुनाउ व त्रिभुवन ने बताया कि गांव के पास में कटान तेजी से हो रही है। एसडीएम राम दयाल ने बताया कि राजस्व टीम मौके पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed