फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The power sub-station made of one and a quarter million is not getting the benefit

सवा दो करोड़ से बने विद्युत उपकेंद्र का नहीं मिल रहा लाभ

Sat, 28 Dec 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
The power sub-station made of one and a quarter million is not getting the benefit
तेजवापुर में बना विद्युत उपकेंद्र। - फोटो : BAHRAICH
तेजवापुर (बहराइच)। तेजवापुर ग्राम पंचायत में दो वर्ष पूर्व सवा दो करोड़ की लागत से विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है, लेकिन अभी तक विद्युत उपकेंद्र का संचालन नहीं हो सका है। इससे क्षेत्र की लगभग 60 हजार आबादी को आज भी लो वोल्टेज व विद्युत कटौती का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कई बार विद्युत उपकेंद्र संचालित किए जाने की मांग की, मगर केंद्र का संचालन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

महसी तहसील अंतर्गत तेजवापुर विकास खंड के गांवों के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज व विद्युत कटौती की समस्या से दो चार होना पड़ता था। इसकी शिकायत लोगों ने जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों से की। इस पर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने उपकेंद्र की स्थापना को लेकर शासन को पत्र लिखा। शासन ने विद्युत उपकेंद्र निर्माण को हरी झंडी देते हुए लगभग सवा दो करोड़ रुपये मंजूर कर दिए।
विज्ञापन

तेजवापुर गांव में वर्ष 2016 में 33/11 विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू हुआ। उपकेंद्र का निर्माण लगभग एक वर्ष में पूरा हो गया। वर्ष 2017 में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कर उसे विभागीय अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया गया। उपकेंद्र के निर्माण पर लगभग सवा दो करोड़ रुपये खर्च हुए थे, लेकिन अभी तक उपकेंद्र का संचालन शुरू नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आज भी लो वोल्टेज व विद्युत कटौती से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे उपकेंद्र का संचालन अभी तक नहीं हो सका है। तेजवापुर विकास खंड के करीब 35 गांवों की 60 हजार आबादी लो वोल्टेज व विद्युत कटौती से परेशान है।
इन गांवों को मिलेगी विद्युत कटौती से निजात
तेजवापुर में बने विद्युत उपकेंद्र का संचालन शुरू होने से तेजवापुर के साथ गनियापुर, दुलम्हा, दहाव, मोगलहा, चेतरा, फत्तेपुरवा, बेहटा भया, लक्खा बौैंडी, रमपुरवा, बालासरायं, वीरशाहपुर, सुरजना, सिरजापुर, शुकुलपुरवा, गौरीशंकपुरवा समेत 35 गांवों के लोगों को लो वोल्टेज व बार-बार विद्युत कटौती से निजात मिलेगी।
अभी तक उपकेंद्र में नहीं लगे उपकरण
विद्युत उपकेंद्र तेजवापुर का निर्माण लगभग दो वर्ष पूर्व ही हो गया था, लेकिन उपकेंद्र में ट्रॉसफार्मर, मशीन समेत अन्य उपकरण अभी तक स्थापित नहीं किए गए हैं। ऐसे में इसके जल्द संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक अभी इसके संचालन में लगभग दो से तीन महीने लग सकते हैं।

अधिकारियों को भजेंगे पत्र
तेजवापुर में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण हो गया है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को है, लेकिन इसका संचालन कब और कैसे होगा, वह नहीं बता सकते। अधिकारियों को पत्र भेजकर संचालन की जल्द कवायद की जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को विद्युत कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सके।
- शिवम नायक, एसडीओ नगर परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed