फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The number of roadways buses will be doubled, the journey of passengers will be pleasant

Bahraich News: दोगुनी होगी रोडवेज बसों की संख्या, सुहाना होगा मुसाफिरों का सफर

Sun, 26 Feb 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 26 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
The number of roadways buses will be doubled, the journey of passengers will be pleasant
बहराइच। प्रदेश सरकार ने बीते दिन जारी किए गए बजट में परिवहन निगम के लिए एक हजार नई बसों के खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ऐसे में जिलेवासियों को भी बहराइच व रूपईडीहा डिपो के बसों के बेड़े में सौ नई बसों के मिलने की उम्मीद जागी है। जिले से ट्रेन की कोई भी सुविधा बहाल न होने से यहां से काफी संख्या में यात्रियों का आना-जाना रहता है। नई बसों की खेप मिलने से यात्रियों का आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।इस समय बहराइच डिपो से 75 और रूपईडीहा डिपो से 28 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। रूपईडीहा बस अड्डे का उद्घाटन गत वर्ष दिसंबर माह में प्रदेश के परिवहन मंत्री ने किया था। उद्घाटन के दौरान परिवहन मंत्री ने रूपईडीहा बस अड्डा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होने के चलते यहां से 50 बसों के संचालन कराने का वादा किया था। लेकिन उद्घाटन के तीन माह होने को हैं। बस अड्डे से महज 28 बसों का ही संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

रूपईडीहा से नेपाल से लेकर सबसे ज्यादा संख्या में पूर्वांचल के यात्रियों का आना-जाना रहता है, लेकिन यहां से पूर्वांचल के लिए बसों का संचालन न होने से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा जिला मुख्यालय स्थित बस अड्डे से भी पूर्वांचल क्षेत्र की बसों की कम संख्या है। जिले से एक मात्र वाराणसी के लिए ट्रेन का संचालन किया गया था। उसे भी रेलवे प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया। ऐसे में अगर जिले की दोनों डिपो के बेड़े में सौ बसें और जुड़ जाएंगी तो यहां के यात्रियों की यात्रा काफी सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन


22 बसों का हो रहा है संचालन
रूपईडीहा डिपो में मौजूदा समय 28 बसें हैं, लेकिन इसमें से महज 22 बसों का ही संचालन हो रहा है। पांच बसें परिचालकों के अभाव में नहीं चल पा रहीं है और एक बस मरम्मत के लिए जिला मुख्यालय भेजी गई है। कम से कम 40 बसें डिपो को मिल जाती हैं तो यहां के यात्रियों की यात्रा काफी सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देवेंद्र तिवारी, प्रभारी एआरएम रूपईडीहा डिपो

एक हजार बसों के खरीदने का है लक्ष्य
प्रदेश सरकार के बजट में निगम को एक हजार नई बसों के खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे देवीपाटन मंडल में बसों की संख्या में बढ़ोतरी होने से यात्रियों को फायदा हो सकेगा।
-अंकुर विकास, आरएम देवीपाटन मंडल

यात्रियों को मिलेंगी सहूलियतें
यूपी बजट में निगम के लिए एक हजार नई बसें खरीदने को लेकर कार्ययोजना बनाई है। अगर इसमें जिले को सौ बसें मिल जाती हैं तो निश्चित ही यहां के यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियतें मिल जाएंगी।
-अमन


अन्य रूटों बढ़ानी होगी बसों की संख्या
जिले से पूर्वांचल के लिए बसें न के बराबर संचालित हो रहीं हैं। ऐसे में अगर जिले के रोडवेज बस अड्डे के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाई जाती है तो यहां के यात्रियों की यात्रा काफी सुगम हो जाएगी।
-सुहेल खान


पूर्वांचल की बसों की है जरूरत
यूपी बजट में निगम को एक हजार नई बसें देने की घोषणा से यहां के लोगों को रूपईडीहा डिपो को भी नई बसों मिलने की उम्मीद जगी है। अगर सरकार की ओर से रूपईडीहा बस अड्डे को नई बसें उपलब्ध करा दी जाती है, तो इसका फायदा सीधे यहां के यात्रियों को पंहुचेगा।

-राजकुमार वर्मा, समाजसेवी



रूपईडीहा डिपो में 50 बसों की आवश्यकता
रूपईडीहा कस्बा नेपाल सीमावर्ती होने के चलते यहां से काफी संख्या में नेपाल के भी यात्रियों का आना-जाना रहता है। अगर शासन की ओर से बसों की संख्या बढ़ाई जाती है। इससे यात्रियों को तो लाभ पहुंचेगा ही, साथ में निगम को भी प्रतिदिन लाखों का राजस्व भी मिलने लगेगा।
-सचिन जैन, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed