फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The miscreants looted Rs. 6 lakh from the finance company agent

Bahraich News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से बदमाशों ने पौने छह लाख लूटे

Sat, 06 Jul 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 06 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted Rs. 6 lakh from the finance company agent
नवाबगंज थाना क्षेत्र में टिकरी मार्ग पर उमरिया गांव के पास हुई वारदात
विज्ञापन

जांच में जुटे पुलिस अधिकारी, खंगाले जा रहे आसपास के सीसीटीवी फुटेज
संवाद न्यूज एजेंसी

नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के टिकरी मार्ग पर उमरिया गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात अयोध्या से साथी के संग बाइक से घर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ता को डंडे से मारकर बाइकसवार बदमाशों ने पौने छह लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। लूट की वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मगर बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हो चुके थे। बदमाशों का सुराग लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के पांडेय टिकरी गांव निवासी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि वह अयोध्या में स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। यह कंपनी समूह के माध्यम से लोगों को ऋण वितरित करती है। विनोद के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात वह वजीरगंज थाना क्षेत्र के ही कोठा भितरी गांव निवासी अपने साथी विपिन कुमार निषाद के साथ अयोध्या की शाखा से 5 लाख 63 हजार 727 रुपये व माइक्रो एटीएम डिवाइस लेकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे वह दोनों टिकरी मोड़ से आगे उमरिया गांव के पास पहुंचे थे, तभी पीछा करते दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर रोक लिया। बदमाशों में से एक ने विपिन के सिर में डंडे से मारकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद चारों बदमाश कोल्हमपुर की ओर भाग निकले। विनोद ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

लूट की सूचना पर एसपी विनीत जायसवाल ने शुक्रवार की दोपहर मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि नवाबगंज थाने की पुलिस के साथ-साथ अन्य टीमों को भी लगाया गया है। बदमाशों की सुरागरसी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत छिनैती की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed