फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The leopard that killed the worker was captured in a cage after 10 days

Bahraich News: श्रमिक की जान लेने वाला तेंदुआ 10 दिन बाद पिंजरे में कैद

Tue, 08 Jul 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 08 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The leopard that killed the worker was captured in a cage after 10 days
मिहींपुरवा में चमारनपुरवा के पास वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ। 
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज मेंं घर लौट रहे श्रमिक शक्ति (40) को निवाला बनाने वाला तेंदुआ रविवार की रात पिंजरे में कैद हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन टीम ने तेंदुए को रेंज कार्यालय पहुंचाया। स्वास्थ्य परीक्षण में तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ मिला है और नर है। तेंदुए की उम्र लगभग चार साल और वजन 50 किलो है।
विज्ञापन


मोतीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत महबूबनगर निवासी श्रमिक शक्ति बीते 24 जून को काम खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान बिचपरी व चमारनपुरवा के बीच तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया था और सड़क से लगभग 200 मीटर अंदर झाड़ियों में ले जाकर निवाला बनाया था। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। ग्रामीणों की मांग पर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से चमारनपुरवा गांव के पास पिंजरा लगाया गया था। तेंदुए बीते दस दिनों से चकमा दे रहा था। रविवार की रात बकरी को निवाला बनाने की लालच में तेंदुआ पिंजरे मेंं फंस गया। वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed