फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The leopard that climbed up the roof and killed the woman is now caged

Bahraich News: छत पर चढ़ महिला को मारने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद

Sat, 31 May 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 31 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The leopard that climbed up the roof and killed the woman is now caged
कतर्नियाघाट के अयोध्यापुरवा में वन विभाग द्वारा पकड़ा गया तेंदुआ। 
बहराइच/बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्राम पंचायत सुजौली के मजरा अयोध्यापुरवा में लगे पिंजरे में बृहस्पतिवार रात तेंदुआ पकड़ा कैद हो गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

यह पिंजरा वन विभाग ने गांव निवासी जाहिरा पर बीते शनिवार को छत पर सोते समय हुए हमले के बाद लगाया था। तेंदुआ जाहिरा को गर्दन से दबोचकर गन्ने के खेत में ले गया था। इससे जाहिरा की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल था और सभी घरोंं में भी खुद हो असुरक्षित महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएफओ बी. शिवशंकर ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। उम्र लगभग 9 से 10 वर्ष है और यह एक नर तेंदुआ है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर बीट में छोड़ा गया हजारीपुरवा में पकड़ा गया तेंदुआ

बहराइच। कतर्नियाघाट वन रेंज में बिछिया-सुजौली मार्ग के किनारे हजारीपुरवा में पुलिया के नीचे से पकड़ा गया तेंदुआ स्वास्थ्य जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला है। डीएफओ बी. शिवशंकर ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ नर है और उसकी उम्र लगभग आठ से नौ वर्ष है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तेंदुए को सदर बीट के जंगल मेंं छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed