फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The girl committed suicide by hanging herself

Bahraich News: किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 20 Jul 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 20 Jul 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by hanging herself
बहराइच। अंबाजोत गांव निवासी किशोरी ने बीमारी के चलते बृहस्पतिवार की रात घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसके शव को फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

संध्या यादव (15) ने फांसी लगाकर जान दी। मृतका के पिता बाबादीन ने बताया कि वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थी। जिसके चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वे दो बहनें व चार भाई थे। पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मौत से मां पूनम सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिसिया थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बडक़ी बरदहा निवासी रामसागर (18) ने शुक्रवार की सुबह फांसी लगा ली। जब परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा तो आनन फानन मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। जहां उनका उपचार चल रहा है। परिजन फांसी लगाने का कोई कारण नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed