फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The ghats in rural areas are full of faith

ग्रामीण अंचलों में घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 21 Nov 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
The ghats in rural areas are full of faith
रुपईडीहा के हनुमान सरोवर तट पर छठ पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। छठ पर्व की धूम ग्रामीण अंचलों के घाटों पर भी रही। महिलाओं ने घाटों पर पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद चाय पीकर व्रत तोड़ा। इस दौरान घाट पर महिलाओं व परिवारीजनों की भीड़ जुटी रही। पुलिस भी सुरक्षा में तैनात रही।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्वांचल के काफी संख्या में लोग निवास करते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में छठ पर्व आस्था और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नानपारा के कालीकुंडा मंदिर सरोवर तट पर नगर क्षेत्र की महिलाएं छठ पूजा के लिए एकत्रित हुईं और पूजन-अर्चन के साथ छठ पूजा की। रुपईडीहा के हनुमान सरोवर तट पर छठ पूजा के लिए महिलाएं एकत्रित हुईं। सुबह से ही महिलाओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद व्रत तोड़ा। इस मौके पर रमेश अमलानी, सुशील बंसल, रतन अग्रवाल, जगमोहन जायसवाल आदि मौजूद रहे। मिहींपुरवा के गोपिया में स्थित तट पर तड़के पहुंचीं महिलाओं ने भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। मोतीपुर के उर्रा में स्थित सोतिया नाला के तट पर महिलाएं सुबह पांच बजे से ही पहुंचने लगीं। सभी ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ मैया और सूर्य भगवान के गीत गाते हुए माहौल भक्तिमय कर दिया। नदी में खड़े होकर महिलाओं ने अर्घ्य देकर व्रत तोड़ा। विधायक सरोज सोनकर ने घाटों पर जाकर लोगों को छठ पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन

रिसिया विकास खंड के विश्राम घाट सरयू तट और समसा तरहर में महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं। महिलाओं ने सुख, शांति की मनोकामना की पूर्ति के लिए पूजा की। जरवल विकास खंड में स्थित घाट और नदी के तट पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रही। सुजौली थाना क्षेत्र के घाघरा बैराज, कैलाशपुरी, गेरुआ नदी, आंबा घाट, चमनचौराहा, मटेही, बनकटी के घाट पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। सभी स्थानों पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed