{"_id":"69839bfd67eb2e3d910fe0f7","slug":"the-female-leopard-died-due-to-injury-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-143907-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चोट लगने से हुई थी मादा तेंदुए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चोट लगने से हुई थी मादा तेंदुए की मौत
Thu, 05 Feb 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
मोतीपुर रेंज में मंगलवार को मृत मिला था तेंदुआ। (फाइल फोटो)
मिहीपुरवा। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के वनघुसरी बीट में मादा तेंदुए की मौत के दूसरे दिन बुधवार को वन विभाग ने सभी पहलुओं पर जांच करते हुए गश्त बढ़ा दी है। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आपसी संघर्ष के दौरान चोट लगने से तेंदुए की मौत हुई है। फिर भी विसरा सुरक्षित रख लिया गया है जिसे जांच के लिए बरेली भेजा जाएगा।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज में मंगलवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब पकड़िया दीवान गांव के पास रामपुर मार्ग किनारे एक खेत में मादा तेंदुए का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय ले जाया गया था।
डीएफओ ने बताया कि मृत तेंदुआ मादा थी, उसकी उम्र लगभग आठ से दस माह के बीच है। प्रथम दृष्टया मादा तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष से होना प्रतीत हो रही है।