{"_id":"5e04f6a18ebc3e87ba644b90","slug":"the-chaotic-elements-broke-the-contractor-s-car-bahraich-news-lko49982631","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने तोड़ी ठेकेदार की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने तोड़ी ठेकेदार की गाड़ी
विज्ञापन
बहराइच। मटेरा क्षेत्र के भौखारा गांव में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए एक ठेकेदार की गाड़ी को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। शीशे तोड़कर गाड़ी में रखे सवा लाख रुपये और पर्स समेत अभिलेख पार कर दिए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नानपारा के मटेरा बाजार निवासी विवेक शुक्ला ठेकेदारी करते हैं। वह मटेरा क्षेत्र के भौखारा गांव निवासी कुलदीप तिवारी के यहां पुत्र के जन्म के अवसर पर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार की रात अपनी कार से गए हुए थे। गांव के बाहर कार खड़ी कर दी। कार्यक्रम स्थल से जब वह रात में लौटे तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था।
तत्काल उन्होंने घटना की सूचना मटेरा चौकी इंचार्ज एसएन यादव को दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान गाड़ी के अंदर रखे 1.23 लाख रुपये, पर्स, अभिलेख आदि गायब होने की पुष्टि हुई। ठेकेदार विवेक शुक्ला ने चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।