{"_id":"68092ef9a94382b69f0fc9ed","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-leaning-against-a-banana-tree-two-uncles-accused-of-murder-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129484-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: केले के पेड़ के सहारे रखा मिला युवक का शव, दो चाचा पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: केले के पेड़ के सहारे रखा मिला युवक का शव, दो चाचा पर हत्या का आरोप
Wed, 23 Apr 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत हसनापुर के मजरा मोहम्मदपुर निवासी प्रमोद चौहान (25) का शव बुधवार की सुबह केले के पेड़ के सहारे रखा मिला। मृतक के गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। मृतक के पिता ने अपने दो भाइयों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या कर शव को केले के पेड़ के सहारे रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
फखरपुर क्षेत्र के हसनापुर निवासी मोलहे ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रमोद की पत्नी छोटकी उनके सगे छोटे भाई उदय राज के बेटे विद्याराम के कहने पर चलती थी। भतीजा विद्याराम जो कहता था, वही करती थी। यह बात प्रमोद को खटकती थी और आए दिन झगड़ा होता था। मंगलवार को बेटे प्रमोद ने पत्नी को लेकर भतीजे विद्याराम को फोन किया था और फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद भतीजे विद्याराम ने मुझे फोन किया था और धमकाते हुए प्रमोद को मारने की बात कही थी। इसकी अगली सुबह बेटे का शव घर से 50 मीटर दूर केले के पेड़ के सहारे रखा मिला। उन्होंने बताया कि बेटे के गले में साड़ी का फंदा लगा था। केले के पेड़ से फंदा लगाना संभव नहीं है। बेटे की हत्या कहीं और कर उसका शव केले के पेड़ के पास रख दिया गया है। वहीं मृतक की पत्नी ने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने व रात में 11 बजे तक उसके साथ रहने की बात कही है।
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। -मिथिलेश कुमार राय, थाना प्रभारी