{"_id":"683b53ff3fe367dc2506e7fc","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-on-the-22nd-day-of-his-marriage-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131514-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शादी के 22वें दिन फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शादी के 22वें दिन फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Sun, 01 Jun 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
रामू मौर्य की फाइल फोटो।
खुटेहना (बहराइच)। ग्राम पंचायत वीरपुर निवासी रामू मौर्य (19) का शव शुक्रवार की रात उनके कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पयागपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक रामू मौर्य की इसी माह आठ मई को शादी हुई थी और पूरा परिवार अभी भी शादी की खुशियों में मगन था। अचानक रामू मौर्य के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
रामू की मौत बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया। रामू के भाई श्रीराम मौर्य ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही पत्नी के साथ नोकझोंक होती थी। शुक्रवार को भी पत्नी के साथ कहासुनी हुई थी। इसी से तंग आकर रामू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक रामू के ससुर सालिकराम ने आरोप लगाते हुए बताया कि रामू के पिता शादी में हुए खर्चे का आधा हिस्सा रामू से मांग रहे थे। पैसे न दे पाने को लेकर रोज-रोज हो रहे विवाद से तंग आकर रामू ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।