{"_id":"689b90edfbe7a30eb5078218","slug":"the-body-of-a-villager-was-found-hanging-from-a-neem-tree-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135093-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नीम के पेड़ से लटकता मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नीम के पेड़ से लटकता मिला ग्रामीण का शव
Wed, 13 Aug 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत यादवपुर के मजरा लोधनपुरवा में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर खेत में एक नीम के पेड़ से ग्रामीण का शव लटकता मिला। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
लोधनपुरवा गांव के रहने वाले मैकूलाल (59) ने मंगलवार सुबह अपने ही खेत में नीम के पेड़ से साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। घर से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना ने परिजनों और गांववालों को स्तब्ध कर दिया। घटना की जानकारी मृतक के बेटे रामकुमार को हुई तो वे तुरंत टिकोरा मोड़ चौकी पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अभी मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं है, ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वहीं, घटना के बाद से मृतक के घर में परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। आस-पड़ोस के लोग सांत्वना देने में लगे हैं, लेकिन किसी को यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर मैकूलाल ने यह कदम क्यों उठाया।