{"_id":"685b1224024135b47204a24c","slug":"the-body-of-a-middle-aged-man-was-found-floating-in-the-canal-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132643-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नहर में उतराता मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नहर में उतराता मिला अधेड़ का शव
Wed, 25 Jun 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत सोहरियांवा में झारखंडी मंदिर के पास मंगलवार सुबह नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने हत्या के बाद शव को नहर में फेंकने की आशंका जताई है।
थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि नहर में पड़े मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास है। पहचान न होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।