{"_id":"6484bb8033d0cbabad0e8667","slug":"tension-persists-in-case-of-broken-statue-bahraich-news-c-13-1-282255-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: प्रतिमा खंडित होने के मामले में तनाव बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: प्रतिमा खंडित होने के मामले में तनाव बरकरार
Sat, 10 Jun 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का कुछ अंश शरारती तत्वों ने तोड़ दिया था। प्रकरण में दूसरे दिन भी गांव में सुरक्षा बल तैनात रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान ने मामले को राजनीतिक तूल देने का भी आरोप लगाया। प्रशासन की ओर से प्रतिमा के जर्जर होने का दावा भी किया जा रहा है। खंडित प्रतिमा के स्थान पर दूसरी प्रतिमा स्थापित करवा दी गई है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैसमपुरवा एलो में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का कुछ अंश शुक्रवार की शाम खंडित मिला था। प्रकरण के दूसरे दिन भी गांव में तनाव का माहौल रहा और लोग तरह-तरह की बातें करते रहे। सीओ आनंद राय ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है, कि प्रतिमा का कुछ हिस्सा 15 साल पहले टूट गया था। जिसे सीमेंट से मरम्मत करवाया गया था। जो शुक्रवार को दोबारा खंडित हो गया था। उन्होंने बताया कि मूर्ति का जर्जर होना मुख्य कारण हो सकता है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
ग्राम प्रधान विनय सिंह ने प्रकरण को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। विनय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर कुछ संगठनों द्वारा इसे राजनैतिक रंग देने का प्रयास भी किया गया।