{"_id":"66db56521e3f9d3dea0a1254","slug":"tempo-filled-with-devotees-overturns-one-dead-five-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-119628-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, एक की मौत, पांच घायल
Sat, 07 Sep 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
मृतक विकास की फाइल फोटो।
पयागपुर/हुजूरपुर (बहराइच)। हूजुरपुर थाना क्षेत्र के पयागपुर हुजूरपुर मार्ग पर लौकाही बाजार के पास बृहस्पतिवार को सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर किशोर की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक किशोर के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अस्पताल से घर ले गए।
रानीपुर थाना क्षेत्र के अचौलिया थहिया के काफी संख्या में लोग बृहस्पतिवार को जगतापुर घाट से कांवड़ में जल लेकर पैदल पयागपुर के पांडवकालीन बाबा बागेश्वर नाथ जलाभिषेक करने आए थे। शुक्रवार की सुबह टेंपो से अचोलिया निवासी विकास (14), शांति देवी (30), ननकाई (40), नीलम (14), निशा, प्रमोद और उजागर घर जा रहे थे। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के लौकाही के पास अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। जिससे सभी टेंपो के नीचे दबकर घायल हो गए।
आसपास मौजूद राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी पयागपुर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि मृतक किशोर के परिजन शव को बिना पीएम कराए ही घर ले गए। सूचना पुलिस को दे दी है। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो पुलिस के कब्जे में है।