फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenager's hand cut off after getting stuck in crusher

Bahraich News: कोल्हू में फंसकर किशोर का हाथ कटा

Sun, 19 Nov 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 19 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Teenager's hand cut off after getting stuck in crusher
मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र में बीती रात कोल्हू पर गुड़ बनाते समय एक किशोर का हाथ उसमें फंस गया। हादसे में किशोर की हथेली कट गई। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में बाल मजदूरी को लेकर जिम्मेदारों के रवैए को जमकर कोसा जा रहा है।
विज्ञापन

मिहींपुरवा नगर पंचायत के पांडेयपुरवा निवासी मोनू (15) मिहींपुरवा-नानपारा मार्ग के किनारे कुडवा मोड़ के पास सुनील निवासी मेरठ के गुड़ बनाने वाले कोल्हू पर मजदूरी करता था। उसके साथ दो और नाबालिग बच्चे शिवा (16) व शिवम (16) भी मजदूरी करते हैं। शुक्रवार रात कोल्हू की सफाई करते समय मोनू का हाथ कोल्हू में फंस गया।
विज्ञापन

काेल्हू के साथ उसका हाथ मशीन के अंदर जाने लगा। मोनू की चीख सुन आसपास काम करने वाले लोग दौड़े और कोल्हू बंद किया। लेकिन तब तक बालक का हाथ पूरी तरह कटकर कोल्हू में समा चुका था। आननफानन में किशोर को सीएचसी मिहींपुरवा ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों की अनदेखी पड़ रही भारी

मिहींपुरवा में सड़क के किनारे व कस्बे में दर्जनों प्रतिष्ठानों पर बालकों व किशाेरों से मजदूरी कराई जा रही है। इस मुख्य मार्ग से लगातार तहसील व ब्लॉक प्रशासन के आला अधिकारी भी गुजरते हैं। पुलिस अधिकारी व कर्मी भी लगातार भ्रमण करते हैं। बावजूद किसी अधिकारी लगातार अनदेखी कर रहे हैं। इसके चलते ही किशोर हादसे का शिकार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed