{"_id":"683ca77e1e79e2da6d0ac3c1","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-from-a-noose-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131571-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव
Mon, 02 Jun 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। ग्राम पंचायत बरवलिया मुल्ला चौराहा निवासी नूरजहां (13) शव शनिवार की रात घर में दीवार में लगे कुंडे के सहारे फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीण मौत को संदिग्ध बता रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि नूरजहां अपनी सौतेली मां फातिमा के साथ रह रही थी। एक 13 वर्षीय किशोरी फंदा लगाकर आत्महत्या क्यों करेगी, जरूर उसके साथ कुछ अनहोनी हुई है। वहीं थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की है। हर पहलू को गहनता से खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा और उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।